आज कांग्रेस को मिलेगा 65वां नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
*खरगे या थरूर, कौन बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष ?* , वोटों की गिनती जारी*
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) नई दिल्ली: कांग्रेस के लिए आज बेहद खास दिन है, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आज अपना नया एवं 65वां राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर, दोनों में से किसी एक नेता को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है।वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। नतीजे दोपहर करीब 3 बजे के आसपास आने की उम्मीद है।
























