क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायक अयोग्य
इस वजह से लिया गया फैसला
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता): हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसकी घोषणा खुद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले छह विधायकों ने अपने खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को के विपरित जा कर काम किया। इसकी वजह से मैं घोषणा करता हूं कि 6 लोग तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे।
सुधीर शर्मा, चैतन्य शर्मा, राजेन्द्र राणा, लखनपाल, रवि ठाकुर और देवेन्द्र बुट्टो की सदस्यता रद्द कर दी गई है. स्पीकर ने कहा कि आया राम गया राम की राजनीति नहीं होनी चाहिए. राज्यसभा चुनाव का व्हिप इस फैसले का पार्ट नहीं है. बजट सत्र के व्हिप के आधार पर फैसला लिया गया है. राज्यसभा चुनाव व्हिप के मुताबिक क्रॉस वोटिंग नहीं होनी चाहिए थी लेकिन वो व्हिप मेरे फैसले का पार्ट नहीं है. मैंने फैसले में उसे अनएथिकल करार दिया है लेकिन उस पर फैसला सुप्रीम कोर्ट ले सकता है.
स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि मैंने ट्रिब्यूनल के तहत फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पिछले फैसलों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है. 30 पन्नों में मैंने फैसला तैयार किया है. दोनों पक्षों को सुना गया.
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि 6 विधायक एंटी-डिफेक्शन लॉ के तहत दोषी पाए गए हैं. उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है. मैंने उनको अयोग्य घोषित कर दिया है वो अब सदन के सदस्य नहीं हैं.
























