
दिल्ली, 20 मई (विश्ववार्ता): क्रि केट दुनिया के भगवान कहे जाने वाले पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बेटे अर्जुन तेंडुलकर को नया हेयर स्टाइल देते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। सचिन को बल्लेबाजी की काबिलियत के लिए मास्टर ब्लास्टर कहा जाता है। वहीं, अर्जुन मुख्य तौर पर गेंदबाज हैं। वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। अंडर 19 क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं।
पिता को सब करना पड़ता है
लॉकडाउन और दूसरी पाबंदियों के चलते बाकी खेलों की तरह क्रिकेट भी बंद है। पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस मौके का फायदा सचिन ने भी उठाया। बेटे अर्जुन का हेयरकट किया। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा, “पिता के तौर पर आपको सब करना पड़ता है। उनके साथ जिम करना हो, खेलना हो या फिर उनके बाल काटने हों।” सचिन ने अर्जुन को हेयरकट के बाद हैंडसम बताया। साथ ही बेटी सारा तेंडुलकर को अपना सैलून असिस्टेंट बताया।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...





















