
राजकोट 22 अप्रैल (विश्ववार्ता): . भारतीय क्रिकेटर चेतेश्ववर ने कहा कि , ‘‘मैं फिलहाल क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन को भी मिस कर रहा हूं। आमतौर पर जब मैं राजकोट में घर पर होता था तो वीकेंड्स पर जयदेव उनादकट के साथ बैडमिंटन खेलने जाता था। मुझे बैडमिंटन बहुत पसंद है। मैं उसमें काफी प्रतिस्पर्धी हूं। पूजा मुझसे बैडमिंटन सीखती है, लेकिन मैं उसे जीतने नहीं देता। मेरे हारने पर उसे खुशी होगी, इसलिए मैं हार जाऊं, ऐसा नहीं होता। मैं उससे कहता हूं कि अगर मुझे हराना है तो मुझसे बेहतर खेलना होगा। हालांकि मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त नहीं बिताता। मैं दिन में अधिकतम एक घंटे फोन का इस्तेमाल करता हूं। आजकल हम नेटफ्लिक्स पर होमलैंड और हॉटस्टार पर स्पेशल ऑप्स देख रहे हैं।’उन्होंने बताया कि वे 9 घंटे की नींद ले रहे हैं। इसके बाद पत्नी के साथ घर के काम में हाथ भी बंटाते हैं।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...





















