
क्या आपके फेसबुक और इंस्टाग्राम में आ रही दिक्कत? लॉगिन नहीं कर पा रहे अकाउंट, ये है वजह
फेसबुक और इंस्ट्राग्राम का सर्वर करीब डेढ़ घंटे रहा ठप
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्ववार्ता) दुनिया भर में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले हजारों यूजर्स को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा. मेटा द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म्स फेसबुक इंस्टाग्राम (थ्रेड्स और मैसेंजर भारत सहित दुनिया के कई देशों में ठप हो गए. मेटा का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया। इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आती रही। करीब डेढ़ घंटे तक यह आउटेज जारी रही।
वैश्विक स्तर पर सेवाओं के ठप होने के बाद मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने कहा, “हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. हम अभी इस पर काम कर रहे हैं.” उनके बयान के कुछ ही वक्त बाद सेवाएं फिर से सुचारू हो गईं।





















