
कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा रास्ता खोलने को लेकर फिर फंसा पेंच
कौमी इंसाफ मोर्चे के आगुओं मे नही बन रही सहमति, एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चेे द्वारा मोहाली के वाईपीएस चौक जोकि पिछले 8 महीने से जारी एक तरफ का रास्ता खोलने पर आज पहले सहमति के बाद फिर पेंच फस गया है। कौमी इंसाफ मोर्चे के आगुओं मे आपस मे सहमति नही बन रही है। कौमी इंसाफ मोर्चे के गुरबचन सिंह ने कहा कि उन्हे बिना पूछे ही साईन करवा दिये गये है। वही दूसरी तरफ आगु दिलेशर का कहना है कि बापू गुरबचन सिंह ने पढ़ के ही साईन किये है। बतां दे कि कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़ जाने वाला रास्ता अभी बंद है गौरतलब है कि पिछले काफी समय से रास्ता बंद होने के कारण चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।























