
कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब और हरियाणा
आम जन जीवन अस्त व्यस्त
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववर्ता) नए साल की शुरुआत के साथ ही पंजाब और हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप जारी है। पंजाब के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया हुआ है. जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले एक-दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की अगर बात करें तो यहां आज सुबह न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस है.























