
दिल्ली, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता): एक्टर मिलिंद सोमन भी पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आ गए थे. जैसे ही मिलिंद कोविड 19 पॉजिटिव हुए थे तो उन्होंने तुरंत अपने फैंस को यह जानकारी दी और खुद को क्वारनटीन कर लिया था. अब मिलिंद के फैंस के लिए खुश खबरी है. मिलिंद कोरोना निगेटिव आ गए हैं. एक्टर मिलिंद ने पत्नी अंकिता संग तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.





















