चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्व वार्ता) यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को दो साल की सजा सुनाई गई है. ये सजा एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई है. ये मामला 1996 का है.इस मामले में राज बब्बर पर 8500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में राज बब्बर पर मतदान अधिकारी के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है।