
दिल्ली 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) कोरोना महामारी के दौरान गौतम गंभीर की संस्था गरीबों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत है. कोरोना से इस लड़ाई में गौतम गंभीर फाउंडेशन को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का साथ मिला है. उन्होंने संस्था को एक करोड़ रुपये का दान दिया है. पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर अक्षय कुमार का धन्यवाद किया है.





















