
कोरोना से इस तमिल स्टार की मौत, सदमे में साउथ इंडस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर एक्टर के निधन पर गहरा जताया दुख
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डीएमडीके के चीफ विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। रिपोट्र्स के मुताबिक, एक्टर और पॉलिटिशियन का निधन कोरोना की वजह से हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो विजयकांत पिछले कुछ समय से कोरोना इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती थे, जहां 71 वर्षीय एक्टर का इलाज चल रहा था। चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती एक्टर पिछले 14 दिनों से वेंटिलेटर पर थे, जहां कोरोना की वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
तमिलनाडु में साउथ एक्टर और ष्ठरूष्ठ्य पार्टी के चीफ कैप्टन विजयकांत का निधन हो गया है। विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई के एक अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने विजयकांत को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन वीरवार सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए। उन्हें बचाया नहीं जा सका। कैप्टन विजयकांत की उम्र करीब 71 साल थी। विजयकांत के निधन से साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। एक एक्टर और नेता की कोरोना से इस प्रकार मौत को लेकर सब सन्न हैं और गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टैलेन समेत तमिल के तमाम दिग्गज नेता चेन्नई में विरुगबक्कम स्थित घर पर कैप्टन विजयकांत को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं। विजयकांत के निधन से उनके परिवार और उनके समर्थकों में हाहाकार मचा हुआ है. कैप्टन विजयकांत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन विजयकांत के निधन पर गहरा दुख जताया है। डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- ”विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।”























