
अब इस दिन होगा पहला ODI
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका ( के बीच लिमिटेड ओवर सीरीज को लेकर वही हुआ जिसका डर था. कोरोना वायरस महामारी ने टीम इंडिया के इस टूर के शेड्यूल में बड़ा खलल डाला है.भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवर्स की सीरीज अब पहले से निर्धारित शेड्यूल (13 जुलाई) पर शुरू नहीं होगी। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कैंप में कोविड-19 के 2 मामले सामने आने के बाद इस टीम खिलाफ भारत की 6 मैचों की लिमिटेड ओवर्स सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. अब पहला वनडे मैच 13 जुलाई के बजाय 17 जुलाई को होगा.



















