
चंडीगढ़ (आहूजा) हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना की जाँच के लिए बनी लैब जिस क़दर कार्य कर रही थी, उससे ऐसा लगता था की टेस्टिंग में बहुत समय लगेगा ।अब अमृतसर के गुरु राम दास मेडिकल कॉलेज में ही एक ऐसी लैब शुरू हुई है जो सभी लैब को पछाड़ देगी। अभी तक तीन लैब में क़रीब ८०० टेस्ट हो पाते थे परंतु नयी लैब में 15 सौ टेस्ट संभव हो गए हैं और उम्मीद जतायी जा रही है की ना केवल पंजाब बल्कि पड़ोसी राज्य हरियाणा व अन्य को भी राहत की साँस मिल सकती है।