
किशोरो में भारी उत्साह, चंडीगढ़ मे सुबह से ही लगी लंबी लाईने
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्व वार्ता) देश मे आज से किशोरो का टीकाकरण शुरू हो गया है। चंडीगढ़ में आज 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया है। टीकाकरण को लेकर बच्चो मे काफी उत्साह देखा गया। टीका लगवाने के बाद वह बेहद खुश नजर आये, उनका कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए अब उन्हें सुरक्षा कवच मिल गया है।























