3 लाख 98 हजार से ज्यादा मौते
33 लाख से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 6 जून (विश्ववार्ता): दुनिया में कोरोनावायरस का आतंक मौत बनकर बरस रहा है, कोरोना से पूरी दुनिया मे अब तक 3 लाख 98 हजार 146 लोगो की मौत हो गई है। वही कोरोना संक्रमितों का आंकडा भी 68 लाख 44 हजार 797 पार कर गया हैं। जबकि इन सबके बीच 33 लाख, 48 हजार 860 लोगो ने कोरोना को हराकर घर वापिसी की है।
ऑस्ट्रेलिया की 7,251 संक्रमित व मौते 102 हुई है, कनाडा मे संक्रमितों की संख्या 94,435 व मौते 7 हजार 703 व पाकिस्तान मे 89 हजार 249 संक्रमित व 1,838 मौते हो गई है।
वहीं, यूरोप में कोरोना का एपिसेंटर रहे इटली से ज्यादा संक्रमण के मामले भारत में हो गए हैं। भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में इटली को पीछे कर छठे स्थान पर आ गया है। इटली में संक्रमण के 2 लाख 34 हजार 531 मामले हैं, जबकि भारत में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 184 हो गए हैं। इटली में जहां संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है, वहीं भारत में मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 19, 65,708 | 1,11,390 | 7,38,646 |
ब्राजील | 6,46,006 | 35,047 | 2,88,652 |
रूस | 4,49,834 | 5,528 | 2,12,680 |
स्पेन | 2,88,058 | 27,134 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,83,311 | 40,261 | उपलब्ध नहीं |
भारत | 2,36,184 | 6,649 | 1,13,231 |
इटली | 2,34,531 | 33,774 | 1,63,781 |
पेरू | 1,87,400 | 5,162 | 79,214 |
जर्मनी | 1,85,414 | 8,763 | 1,68,500 |
तुर्की | 1,68,340 | 4,648 | 1,33,400 |