चंडीगढ, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ प्रशासन कोरोनावायरस के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए समय समय पर बडे फैसले ले रहा है। इसी बीच प्रशासन ने चंडीगढ में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया। अब किसी भी सार्वजनिक जगह या मार्केट आदि में जाने पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी प्रशासन ने इस नियम के उल्लंघन पर सजा तय नहीं की है।
वहीं, बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को फिलहाल पानी और बिजली के बिल नहीं भरने होंगे। प्रशासन ने लोगों को राहत देते हुए बिजली-पानी के बिल के भुगतान को फिलहाल टाल दिया है। प्रशासन की तरफ से जल्द ही इस बारे में आखिरी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। इसके अलावा शहर के पुनर्वास कालोनियों में रहने वाले लोगों को भी किराया भरने के लिए समय दिया गया है।
ਫਿਰ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਵੇਗਾ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ!
ਫਿਰ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਵੇਗਾ ਡੇਰਾ ਮੁਖੀ ਰਾਮ ਰਹੀਮ! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ 16 ਜਨਵਰੀ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)- ਬਲਾਤਕਾਰ ਅਤੇ ਕਤਲ ਵਰਗੇ ਘਿਨੌਣੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ...