चंडीगढ 27 कोठी मे 19 मार्च को किया था कीर्तन शामिल थे 100 लोग
चंडीगढ, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता): स्वर्ण मंदिर के पूर्व रागी पद्मश्री निर्मल खालसा की कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार तडक़े मौत हो गई है। निर्मल सिंह की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। उनके संपर्क में आई पत्नी, दोनों बेटियों, एक बेटे, एक ड्राइवर, दो सेवादारों, दो साथी रागियों समेत परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। इसके अलावा एक साथी रागी के परिवार के पांच सदस्यों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने पूरा इलाका सील कर दिया है। 19 मार्च को निर्मल सिंह कीर्तन समागम के लिए चंडीगढ़ भी गए थे, जहां 100 लोगों की गैदरिंग हुई थी। जो लोग कीर्तन मे शामिल हुए थे उनकी लिस्ट तैयार की गई है। उन सभी को क्वारैंटाइन किया जाएगा।