
कोटकपुरा गोलीकांड मामले मे नामित पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की आज कोर्ट मे होगे पेश
कोर्ट में पेश होकर भर चुके है बेल बॉन्ड
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) कोटकपुरा गोलीकांड मामले में पूर्व पुलिस प्रमुख सुमेध सैनी आज फिर फरीदकोट कोर्ट में पेश होगे। जानकारी के मुताबिक, सुमेध सैनी ने इस केस से जुड़े केस नंबर 192 में बेल बॉन्ड भरा था। कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई आज होगी।
दरअसल, कोटकपुरा गोलीकांड से जुड़े केस नंबर में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने कुछ समय पहले सप्लीमेंट्री चालान दाखिल किया था और इसमें नामित आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 118 और 119 जोड़ी थी, जिसमें कोर्ट ने जमानत दे दी थी। सुमेध सिंह सैनी का आवेदन स्वीकृत किया गया अब इस मामले की सुनवाई 2 दिसंबर को होनी थी इसलिए सुनवाई से एक दिन पहले इस मामले में नामित पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी फरीदकोट कोर्ट में पेश हुए और अपना बेल बांड भरा।
इस मौके पर जानकारी देते हुए वकील गगनदीप सिंह ने बताया कि कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़े केस नंबर 192 में सुमेध सिंह सैनी की जमानत मंजूर होने के बाद वह आज फरीदकोट कोर्ट में अपनी जमानत भरने आए थे। उन्होंने कहा कि सुमेध सिंह सैनी ने माननीय अदालत में 1 लाख रुपये का बांड भरा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई 2 दिसंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश फरीदकोट की अदालत में होनी है।























