
कॉलेज स्टूडेंट को बंधक बनाने वाले तीनों आरोपियों की आज मोहाली कोर्ट में पेशी
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) कॉलेज स्टूडेंट को हनीट्रैप में फंसा कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपियों को आज मोहाली पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस इन आरोपियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड पता करना चाहती है। वहीं इनके साथियों, हथियारों की खरीद और अपराध को अंजाम देने के तरीके आदि की जानकारी भी पुलिस जुटाएगी। इसके अलावा खरड़ के जिस फ्लैट में आरोपी रह रहे थे, उसकी भी जानकारी पुलिस को चाहिए। पुलिस ने आरोपियों से .32 बोर की पिस्टल, 9 कारतूस, 5 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की थी





















