
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूटा
चंडीगढ, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट के पहले चैंपियन का फैसला हो गया है. एजबेस्टन में रविवार को खेले गए फाइनल में टी20 विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रोमचांक मुकाबले में 9 रनों से हरा दिया और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 फाइनल हारने वाली भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.





















