
कॉमनवेल्थ गेम्स : लक्ष्य ने भारत को दिलाया 20वां गोल्ड
नई दिल्ली. भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीत लिया. लक्ष्य ने फाइनल मैच में मलेशिया के एनजी जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया. लक्ष्य सेन पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरे और सोने का तमगा हासिल कर लिया.






















