
कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मैच भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया
हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक गया बेकार
चंडीगढ़, 29 जुलाई (विश्ववार्ता) ऑस्ट्रेलिया टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के अपने मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से हरा दिया। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एक बार लगा कि भारत जीत जाएगा लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज गार्डनर ने जीत छीन ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 154 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने जबरदस्त पारी खेली। कौर ने अर्धशतक लगाया लेकिन ये काम नहीं आया।























