
कॉमनवेल्थ गेम्स:बैडमिंटन मे आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से
चंडीगढ़, 29 जुलाई (विश्व वार्ता) बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। दोनों टीमों के बीच कुल पांच मैच खेले जाएंगे। इन पांच मैचों में मेंस सिंगल्स, वीमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, वीमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स का एक-एक मैच शामिल है।





















