
कॉमनवेल्थ खेलों में चमका पंजाब का नाम
ठाकुर ने बर्मिंघम की धरती पर वेटलिफ्टंग मे रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्व वार्ता) कॉमनवेल्थ खेलो मे पंजाब के लधियाना से आयेे विकास ठाकुर ने बर्मिंघम की धरती पर वेटलिफ्टंग मे रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। खास बात यह है कि विकास ठाकुर कॉमनवेल्थ में पदकों की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। विकास की पढ़ाई लिखाई लुधियाना में हुई है और यहीं वेटलिफ्टंग का जुनून जागा। विकास ने 2014 में रजत और 2018 में कांस्य तथा 2022 में रजत पदक जीतकर हैट्रिक लगाई है। पिता बताते हैं कि विकास का बचपन से ही खेलों में रुझान था। इस दौरान वेटलिफ्टंग के प्रति झुकाव हो गया। फिर पूरी लगन से इस खेल को अपना लिया।























