
कैब और ऑटो चालकों ने इस तारिख को चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी मे काम बंद रखने का किया एलान
जानिये क्या है कारण
चंडीगढ़, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश मे लगातार बढती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है। अब चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के कैब और ऑटो चालकों ने 12 अप्रैल को काम बंद रखने का एलान किया है। ट्राइसिटी कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चा ने आज सेक्टर-27 में प्रेसवार्ता कर कहा कि पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कंपनी किराये में इजाफा नहीं कर रही है। वहीं ऑटो में बैठने पर भी लोग उतना किराया नहीं भुगतान करते हैं।























