
कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया ने श्री गुरु अंगद वैटर्नरी एंड एनिमल साइंसिज यूनिवर्सिटी को लेकर जारी किया सख्त नोटिस
चंडीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता): पंजाब की भगवंत मान सरकार में पशुपालन और डेयरी विकास कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया ने लुधियाना में बनी सबसे बड़ी श्री गुरु अंगद वैटर्नरी एंड एनिमल साइंसिज यूनिवर्सिटी जिसे लोग पिछले समय से गडवासू के नाम से जानते थे, अब मंत्री साहिब ने एक पत्र जारी करके सख्त हिदायत दी है कि इस यूनिवर्सिटी को गडवासू कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बल्कि श्री गुरु अंगद देव एनिमल यूनिवर्सिटी कहने का आदेश जारी किया है। इस पत्र में इन सम्मानित नाम का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है।























