

कैबिनेट मंत्री को डेंगू ने जकडा,अस्पताल में हुए भर्ती
चंडीगढ़ 10 नवंबर (विश्ववार्ता) सूबे मे लगातार डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है बडी खबर सामने आ रही है कि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को डेगू ने जकड लिया है। उन्हे स्थानीय गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनमें लगातार सुधार हो रहा है। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह का हाल जानने के लिए अस्पताल आने वाले अपने प्रशंसकों, दोस्तों और रिश्तेदारों को धन्यवाद देते हुए उनके भाई सतिंदर सिंह ने कहा कि भगवान की कृपा से वह अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उनके टेस्ट करवाए गए थे जो डेंगू पॉजिटिव आने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।























