
थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
दिल्ली, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में अपना चौथा बजट पेश करने जा रही हैं। यह मोदी सरकार का 10वां और निर्मला का चौथा बजट है। सुबह करीब 9.50 बजे बजट की कॉपी संसद भवन पहुंच गई। इसके चंद मिनट बाद वित्त मंत्री भी संसद पहुंच गईं।






















