
फ़िरोज़पुर 6 मई ( फ़िरोज़पुर में अमर हस्पताल के सामने स्थित मेडिकल शॉप का शटर तोड़कर चोर 9 लाख 75 हज़ार की नगदी और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे वाला डी वीआर भी उतार कर ले गए ।यह जानकारी देते हुए थाना सदर के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया के दुकान के मालिक शिकायतकर्ता राजेश कक्कड़ पुत्र श्री शाम लाल कक्कड़ वासी फ़िरोज़पुर शहर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है के रेलवे पुल के पास अमर हस्पताल के सामने उसकी राजेश मेडिकल एजेंसी के नाम पर मेडिकल शॉप है और गत मध्य रात्रि को अज्ञात चोर उसकी दुकान का शटर तोड़कर दुकान के कैश काउंटर में पड़े 9 लाख 75 हज़ार रुपये चोरी करके ले गये हैं । पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी गई है । चोरी की घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी बरिंदर सिंह गिल और थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है और चोर पकड़ने के लिए विशेष टीमों द्वारा कार्यवाही जारी है ।
फ़ोटो राजेश मेडिकल एजेंसी का चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर और जानकारी देते हुए दुकान के मालिक राजेश कक्कड़ एवं जांच करते पुलिसकर्मी






















