• Latest
  • Trending
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ाने की दी मंजूरी 

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ाने की दी मंजूरी 

4 years ago
ਬਦਰੀਨਾਥ ਧਾਮ ਦੇ ਕਪਾਟ ਅੱਜ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਬੰਦ 

ਬਦਰੀਨਾਥ ਧਾਮ ਦੇ ਕਪਾਟ ਅੱਜ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਬੰਦ 

5 minutes ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,972 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ; 2,219 ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਜੁਰਮਾਨੇ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,972 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ; 2,219 ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਜੁਰਮਾਨੇ

14 minutes ago
ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਮਿਸਰ ਨੇ ਵਪਾਰ ਅਤੇ ਨਿਵੇਸ਼ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਕਰਨ ਦੇ ਮੌਕਿਆਂ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਚਰਚਾ 

ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਮਿਸਰ ਨੇ ਵਪਾਰ ਅਤੇ ਨਿਵੇਸ਼ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਕਰਨ ਦੇ ਮੌਕਿਆਂ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਚਰਚਾ 

17 minutes ago
ਚੱਕਰਵਾਤ ‘Akwan’ ਦੇ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ; 18-19 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਚੇਨਈ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੇ ਆਸਾਰ

ਚੱਕਰਵਾਤ ‘Akwan’ ਦੇ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ; 18-19 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਚੇਨਈ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੇ ਆਸਾਰ

20 minutes ago
Morning News : ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ

Morning News : ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ

1 hour ago
ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਮੌਸਮ ਰਹੇਗਾ ਸਾਫ਼ : ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਕੋਈ ਸੰਭਾਵਨਾ ਨਹੀਂ

ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਮੌਸਮ ਰਹੇਗਾ ਸਾਫ਼ : ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਕੋਈ ਸੰਭਾਵਨਾ ਨਹੀਂ

2 hours ago
ਪ੍ਰਿੰਸ ਵਿਲੀਅਮ ਅਤੇ ਰਾਜਕੁਮਾਰੀ ਕੈਥਰੀਨ ਅੱਜ ਪਹੁੰਚਣਗੇ ਮੁੰਬਈ ; ‘ਅਰਥਸ਼ਾਟ ਪ੍ਰਾਈਜ਼’ ਸਮਾਰੋਹ ‘ਚ ਕਰਨਗੇ ਸ਼ਿਰਕਤ

ਪ੍ਰਿੰਸ ਵਿਲੀਅਮ ਅਤੇ ਰਾਜਕੁਮਾਰੀ ਕੈਥਰੀਨ ਅੱਜ ਪਹੁੰਚਣਗੇ ਮੁੰਬਈ ; ‘ਅਰਥਸ਼ਾਟ ਪ੍ਰਾਈਜ਼’ ਸਮਾਰੋਹ ‘ਚ ਕਰਨਗੇ ਸ਼ਿਰਕਤ

2 hours ago
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਅੱਜ ASEAN-India Summit ਲਈ ਜਾਣਗੇ ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ 

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਅੱਜ ASEAN-India Summit ਲਈ ਜਾਣਗੇ ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ 

2 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜਨਗਣਨਾ ਦਾ ਦੂਜਾ ਪੜਾਅ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜਨਗਣਨਾ ਦਾ ਦੂਜਾ ਪੜਾਅ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ

2 hours ago
Chhath Puja 2026 : ਛਠ ਮਹਾਪਰਵ ਦਾ ਅੱਜ ਆਖਰੀ ਦਿਨ ; ਉਗਦੇ ਸੂਰਜ ਨੂੰ ‘ਅਰਘ’ ਦੇਣ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਪੰਨ ਹੋਈ ਛਠ ਪੂਜਾ

Chhath Puja 2026 : ਛਠ ਮਹਾਪਰਵ ਦਾ ਅੱਜ ਆਖਰੀ ਦਿਨ ; ਉਗਦੇ ਸੂਰਜ ਨੂੰ ‘ਅਰਘ’ ਦੇਣ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਪੰਨ ਹੋਈ ਛਠ ਪੂਜਾ

2 hours ago
THOUGHT OF THE DAY :🙏🌸 ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ 🌸🙏

THOUGHT OF THE DAY :🙏🌸 ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ 🌸🙏

3 hours ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 16 November 2026 | Ang 680 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 16 November 2026 | Ang 680 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

3 hours ago
Hindi News
English News
Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
22 °c
Chandigarh
20 ° Tue
20 ° Wed
19 ° Thu
20 ° Fri
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ाने की दी मंजूरी 

September 28, 2022
in हिन्दी न्यूज़
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ाने की दी मंजूरी 

news

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ाने की दी मंजूरी 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के सभी लाभार्थियों को दिसंबर, 2022 तक 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह की दर से मुफ्त खाद्यान्न देना जारी रहेगा

पीएमजीकेएवाई के अब तक के छह चरणों में कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित सब्सिडी का प्रावधान किया गया

अक्टूबर से दिसंबर तक पीएमजीकेएवाई के 7वें चरण में 44,762 करोड़ रुपये की अनुमानित सब्सिडी दी गई है

सातवें चरण में खाद्यान्नों का कुल आवंटन 122 एलएमटी होने की उम्मीद है

यह निर्णय आगामी प्रमुख त्योहारों के दौरान समाज के गरीब और कमजोर  वर्गों के लिए सहायता सुनिश्चित करेगा

चंडीगढ़, 28 सितंबर (विश्ववार्ता) माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2021 में की गई जन-कल्याण घोषणा के अनुरूप केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई-चरण-7) को अगले तीन महीने की अवधि यानी अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।

ऐसे समय में जब पूरी दुनिया कोविड के खात्‍मे के बाद इसके प्रतिकूल प्रभावों और विभिन्न कारणों से असुरक्षा से जूझ रही है, भारत ने अपने यहां समाज के कमजोर वर्गों के लिए खाद्य सुरक्षा को सफलतापूर्वक बरकरार रखा है और इसके साथ ही भारत आम आदमी के लिए किफायती खाद्यान्‍न की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

यह स्वीकार करते हुए कि लोगों को महामारी के कठिन दौर से गुजरना पड़ा है, सरकार ने पीएमजीकेएवाई की अवधि तीन माह और बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को आने वाले प्रमुख त्योहारों जैसे कि नवरात्रि, दशहरा, मिलाद-उन-नबी, दीपावली, छठ पूजा, गुरुनानक देव जयंती, क्रिसमस, इत्‍यादि के लिए आवश्‍यक सहायता दी जा सके जिन्‍हें वे समस्‍त समुदाय के साथ मिलकर बड़े उल्लास से मना सकते हैं। इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पीएमजीकेएवाई की अवधि तीन माह और बढ़ाने को मंजूरी दे दी है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय संकट के खाद्यान्न की आसान उपलब्धता का लाभ निरंतर उठा सकें

इस कल्याणकारी योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के अंतर्गत शामिल व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) (अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता वाले परिवार) के तहत शामिल सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया जाता है।

पीएमजीकेएवाई के छठे चरण तक भारत सरकार के लिए वित्तीय व्यय लगभग 3.45 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस योजना के 7वें चरण के लिए लगभग 44,762 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय को मिलाकर सभी चरणों के लिए पीएमजीकेएवाई का कुल व्यय लगभग 3.91 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

पीएमजीकेएवाई के 7वें चरण के लिए खाद्यान्नों के मामले में कुल आवंटन लगभग 122 एलएमटी होने की संभावना है। चरण 1 से 7 तक खाद्यान्नों का कुल आवंटन लगभग 1,121 एलएमटी है।

अभी तक पीएमजीकेएवाई 25 महीनों से निम्नानुसार परिचालन में है-

(i) चरण-1 और 2 (8 महीने): अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक

(ii) चरण- 3 से 5 (11 महीने): मई 2021 से मार्च 2022 तक

(iii) चरण-6 (6 महीने): अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) कोविड-19 संकट के दौरान मुश्किल समय में शुरू हुई थी, जिसने गरीबों, जरूरतमंदों, गरीब परिवारों/लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराई है ताकि इन लोगों को खाद्यान्नों की पर्याप्त उपलब्धता न होने से कोई परेशानी न हों। इस योजना ने लाभार्थियों को सामान्य रूप से वितरित की जाने वाली मासिक खाद्यान्न पात्रता की मात्रा को प्रभावी रूप से दोगुना कर दिया है।

पहले के चरणों के अनुभव के अनुसार पीएमजीकेएवाई-चरण-7 का प्रदर्शन भी पहले चरणों के समान उच्चस्तर का होने की उम्मीद है।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

ਬਦਰੀਨਾਥ ਧਾਮ ਦੇ ਕਪਾਟ ਅੱਜ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਬੰਦ 

ਬਦਰੀਨਾਥ ਧਾਮ ਦੇ ਕਪਾਟ ਅੱਜ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਬੰਦ 

by Navjot
November 16, 2026
0

  ਚਮੋਲੀ, 16 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) - ਸ੍ਰੀ ਬਦਰੀਨਾਥ ਧਾਮ ਦੇ ਕਪਾਟ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਸਰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੌਸਮ ਲਈ ਬੰਦ ਹੋ...

Most Popular

🌷ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj ka vicha🌷 🌷

🌷ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj ka vicha🌷 🌷

by Ranjit Singh
1 week ago
0

🌷ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj ka vicha🌷 🌷 ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 7 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): 🌷ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj ka vicha🌷 🌷 ਸਿਰਫ਼...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 