• Latest
  • Trending

केजरीवाल की गुजरात को पहली गारंटी: आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात की जनता को भी देंगे 24 घंटे मुफ्त बिजली

4 years ago
Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

12 minutes ago
Entertainment: ਫਿਲਮ ਰਾਮਾਇਣ ਨੇ 10 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਕਮਾਈ ਦੇ ਤੋੜੇ ਰਿਕਾਰਡ

Entertainment: ਫਿਲਮ ਰਾਮਾਇਣ ਨੇ 10 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਕਮਾਈ ਦੇ ਤੋੜੇ ਰਿਕਾਰਡ

28 minutes ago
Punjab: ਅਪਰਾਧਿਕ ਨੈਟਵਰਕ ਦੇ ਪੰਜ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ: 11 ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ 191 ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ

Punjab: ਅਪਰਾਧਿਕ ਨੈਟਵਰਕ ਦੇ ਪੰਜ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ: 11 ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ 191 ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ

51 minutes ago
Cricket: ਪੜ੍ਹੋ ਭਾਰਤ ਨੇ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਕਿੰਨੀਆਂ ਦੌੜਾਂ ਦਾ ਟੀਚਾ ?

Cricket: ਪੜ੍ਹੋ ਭਾਰਤ ਨੇ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਕਿੰਨੀਆਂ ਦੌੜਾਂ ਦਾ ਟੀਚਾ ?

1 hour ago
Entertainment: ਅਮਿਤਾਭ ਬੱਚਨ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੋ ਸ਼ਾਰਪਸ਼ੂਟਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Entertainment: ਅਮਿਤਾਭ ਬੱਚਨ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੋ ਸ਼ਾਰਪਸ਼ੂਟਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

2 hours ago
National: ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੇ ਲੱਦਾਖ ’ਚ 11 ਘੰਟਿਆਂ ਦੌਰਾਨ 4 ਵਾਰ ਮਹਿਸੂਸ ਕੀਤੇ ਗਏ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ

National: ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੇ ਲੱਦਾਖ ’ਚ 11 ਘੰਟਿਆਂ ਦੌਰਾਨ 4 ਵਾਰ ਮਹਿਸੂਸ ਕੀਤੇ ਗਏ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ

3 hours ago
Punjab: ਤਰਨਤਾਰਨ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਨਗੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

Punjab: ਤਰਨਤਾਰਨ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਨਗੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

3 hours ago
Weather Update: ਪੰਜਾਬ, ਹਰਿਆਣਾ ਤੇ ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੱਜ ਮੀਂਹ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ, ਪਹਾੜਾਂ ‘ਚ ਬਰਫ਼ਬਾਰੀ ਕਾਰਨ ਵਧੇਗੀ ਠੰਢ

Weather Update: ਪੰਜਾਬ, ਹਰਿਆਣਾ ਤੇ ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੱਜ ਮੀਂਹ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ, ਪਹਾੜਾਂ ‘ਚ ਬਰਫ਼ਬਾਰੀ ਕਾਰਨ ਵਧੇਗੀ ਠੰਢ

4 hours ago
Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

4 hours ago
Punjab: ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਕਰਨਗੇ ਵਾਪਸੀ

Punjab: ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਕਰਨਗੇ ਵਾਪਸੀ

4 hours ago
Chhath Puja 2026: ਛੱਠ ਮਹਾਪਰਵ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਦਿਨ, ਡੁੱਬਦੇ ਸੂਰਜ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਰਘ

Chhath Puja 2026: ਛੱਠ ਮਹਾਪਰਵ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਦਿਨ, ਡੁੱਬਦੇ ਸੂਰਜ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਰਘ

4 hours ago
Punjab: ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿਤ ਪਾਠ ਦਾ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ

Punjab: ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿਤ ਪਾਠ ਦਾ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ

5 hours ago
Hindi News
English News
Sunday, November 15, 2026
No Result
View All Result
28 °c
Chandigarh
21 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
20 ° Thu
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

केजरीवाल की गुजरात को पहली गारंटी: आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात की जनता को भी देंगे 24 घंटे मुफ्त बिजली

July 22, 2022
in हिन्दी न्यूज़

केजरीवाल की गुजरात को पहली गारंटी: आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात की जनता को भी देंगे 24 घंटे मुफ्त बिजली

– ‘‘आप’’ की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे और 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने बकाया सभी घरेलु बिल माफ़ करेंगे- अरविंद केजरीवाल

– गुजरात में दो महीने का बिजली बिल आता है, 300 यूनिट प्रति माह के हिसाब से दो महीने के बिल में 600 यूनिट फ्री मिलेगा- अरविंद केजरीवाल

– पहले मैंने दिल्ली में करके दिखाया, फिर पंजाब में करके दिखाया और अब गुजरात के अंदर भी करके दिखाएंगे- अरविंद केजरीवाल

– जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते, अपने दोस्तों और मंत्रियों को देने से होते हैं, जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है, दोस्तों को फ्री रेवड़ी पाप- अरविंद केजरीवाल

– श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था, अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसकर उसे ना भगाती- अरविंद केजरीवाल

– 24 घंटे और फ्री बिजली देना, यह दुनिया के इतिहास में पहली बार भारत के अंदर हो रहा है – अरविंद केजरीवाल

– 24 घंटे और फ्री बिजली देना, यह मैजिक है और उपर वाले ने यह मैजिक केवल मुझे ही सिखाया है, यह किसी और को नहीं आता है- अरविंद केजरीवाल

– कई पार्टियां चुनाव से पहले अपना घोषणा पत्र या संकल्प पत्र लाती हैं, लेकिन चुनाव के बाद कुछ नहीं करती हैं- अरविंद केजरीवाल

– अगर उनसे पूछो कि आपने तो 15-15 लाख रुपए देने को कहा था, तब कहते हैं कि वो तो चुनावी जुमला था, लेकिन हम चुनावी जुमला नहीं करते हैं- अरविंद केजरीवाल

– आम आदमी पार्टी सच्चे, शरीफ और ईमानदार लोगों की पार्टी है, इसलिए हम गारंटी दे रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– हमारी जो भी गारंटी है, वो सारी गारंटी पूरी करेंगे, अगर गारंटी पूरी न हो तो अगली बार हमें वोट मत देना- अरविंद केजरीवाल 

– मुझे पूरा यकीन है कि गुजरात में न केवल ‘‘आप’’ की सरकार बनेगी, बल्कि दिल्ली और पंजाब की तरह भारी बहुमत से ‘‘आप’’ की सरकार बनेगी- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/गुजरात, 22 जुलाई, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गुजरात की जनता को दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे फ्री बिजली देने की पहली गारंटी दी। उन्होंने घोषणा की कि ‘‘आप’’ की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ़्त देंगे और 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने बकाया सभी घरेलु बिल माफ़ करेंगे। गुजरात में दो महीने का बिजली बिल आता है। 300 यूनिट प्रति माह के हिसाब से दो महीने के बिल में 600 यूनिट फ्री मिलेगा। पहले मैंने दिल्ली में करके दिखाया, फिर पंजाब में करके दिखाया और अब गुजरात के अंदर भी करके दिखाएंगे। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते, अपने दोस्तों और मंत्रियों को देने से होते हैं। जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है और दोस्तों को फ्री रेवड़ी पाप है। श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था। अगर जनता को देता तो, जनता उसके घर में घुसकर उसे ना भगाती। उन्होंने कहा कि हम सारी गारंटी पूरी करेंगे। अगर गारंटी पूरी न हो तो अगली बार हमें वोट मत देना। मुझे पूरा यकीन है कि दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात में भी भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

गुजरात में एक ही पार्टी को शासन करते-करते 27 साल हो गए, अब उनके पास कोई आइडिया नहीं बचा है, गुजरात अब बदलाव चाहता है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुजरात को बिजली के मुद्दे पर पहली गारंटी की घोषणा की। सूरत में प्रेस वार्ता कर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार जब गुजरात आ रहा था, तब मेरे बगल की सीट पर गुजरात का रहने वाला एक व्यक्ति बैठा था। उसने मेरा हाथ कस कर पकड़ लिया और धीरे से बोला कि गुजरात को बचा लीजिए। मैंने उससे कहा कि मैं तो छोटा आदमी हूं, मै कैसे गुजरात को बचाउंगा, आप लोग गुजरात को बचाएंगे। मैंने कहा कि आप सब लोग आवाज क्यों नहीं उठाते हैं? इस पर उसने कहा कि इन लोगों ने सबको डरा रखा है। सबको परेशान करते हैं। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम जाएं तो किस पार्टी के पास जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जितनी बार मैं गुजरात आया हूं, गुजरात के लोगों से बहुत ज्यादा प्यार और विश्वास मिला है। इसके लिए मैं गुजरात के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। गुजरात में एक ही पार्टी को शासन करते-करते 27 साल हो गए। 27 साल शासन करने के बाद किसी के भी मन में अहंकार आ जाता है। 27 साल के बाद तो उनके पास कोई आइडिया भी नहीं बचते हैं कि अब और क्या करना है। उनको जो करना था, वो कर दिया। अब गुजरात बदलाव चाहता है।

हमने दिल्ली में बिजली फ्री कर दी है और अब पंजाब में भी बिजली फ्री कर दी है, गुजरात के लोग भी बिजली फ्री चाहते हैं- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कई महीनों से गुजरात के अंदर आना-जाना हुआ और लोगों से बातचीत हुई। लोगों की समस्याओं के बारे में जानने का मौका मिला। इस समय गुजरात के लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। हर चीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन आमदनी बढ़ती नहीं है। लोगों की तनख्वाह नहीं बढ़ती है। लोगों के घर का खर्चा चल नहीं रहा है। लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। इस महंगाई में भी सबसे ज्यादा मुश्किल बिजली का रेट होता जा रहा है। गुजरात में बिजली इतनी महंगी होती जा रही है। जब मैंने लोगों से पूछा, तो लोगों ने कहा कि केजरीवाल जी सुना है कि आपने दिल्ली में बिजली फ्री कर दी और एक जुलाई से पंजाब में भी बिजली फ्री हो गई है। अभी तो 10 मार्च को पंजाब चुनाव के नतीजे आए थे और 16 मार्च को सरकार बनी थी। तीन महीने के अंदर पंजाब में भी बिजली फ्री हो गई है। गुजरात के लोग चाहते हैं कि गुजरात में भी बिजली फ्री होनी चाहिए। इसलिए हम आज पहली गारंटी बिजली के मुद्दे पर लेकर आए हैं। यह गारंटी इसलिए, क्योंकि कई पार्टियां ऐसी हैं, जो चुनाव के पहले आकर कहती हैं कि हमारा घोषणा पत्र है। कुछ लोग कहते हैं कि हमारा संकल्प पत्र है। लेकिन चुनाव के बाद वो कुछ करते नहीं है। अपने घोषणा पत्र या संकल्प पत्र को उठाकर कूड़े के ढेर में फेंक देते हैं। उनसे पूछो कि आपने तो कहा था कि 15-15 लाख रुपए देंगे, तो कहते हैं कि वो तो चुनावी जुमला था। लेकिन हम चुनावी जुमला नहीं करते। हमें राजनीति करनी नहीं आती है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हमारे जो अंदर है, वही बाहर है। हम सच्चे और शरीफ लोग हैं। आम आदमी पार्टी सच्चे, शरीफ और ईमानदार लोगों की पार्टी है। इसलिए हम गारंटी दे रहे हैं। जैसे बाजार में माल की गारंटी मिलती है कि अगर माल ठीक न निकले, तो पैसा वापस हो जाता है। वैसे ही अगर हम काम नहीं करेंगे, तो अगली बार हमें वोट मत देना। हमारी जो भी गारंटी है, वो सारी गारंटी पूरी करेंगे। अगर गारंटी पूरी न हो तो अगली बार हमें वोट मत देना।

अगर फ्री बिजली दिल्ली में मिल सकती है, पंजाब में मिल सकती है, तो गुजरात में भी मिल सकती है?- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों से हमारी पहली गारंटी बिजली की है। बिजली की गारंटी में तीन चीजें शामिल हैं। यह हम हवा में बात नहीं कर रहे हैं। हम जो दिल्ली और पंजाब में करके आए हैं, वही गुजरात के अंदर करेंगे। हमने करके दिखाया है, हमें करना आता है और हमारी करने की नीयत है। हमारी पहली गारंटी है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद तीन महीने के अंदर गुजरात के हर परिवार की 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। गुजरात के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। अगर फ्री बिजली दिल्ली में मिल सकती है, पंजाब में मिल सकती है, तो गुजरात में भी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अगर मैं कहूं कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और बिजली ही न आए, यह तो गलत बात है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद गुजरात के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी और मुफ्त मिलेगी। पावर कट नहीं लगेंगे। मुझे पता चला है कि गुजरात के कुछ शहरी और ग्रामीण इलाकों में पावर कट लगते हैं। दिल्ली के अंदर अब 24 घंटे बिजली आती है। 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली, यह दुनिया के इतिहास में पहली बार भारत के अंदर हो रहा है। 24 घंटे बिजली देना और फ्री बिजली देना, यह मैजिक है और उपर वाले ने केवल मुझे ही यह मैजिक सिखाया है। किसी और को नहीं आता है। कोई आकर अगर कहे कि फ्री बिजली दूंगा और 24 घंटे बिजली दूंगा, तो मत मानना। पहले मैंने दिल्ली में करके दिखाया, फिर पंजाब में करके दिखाया और अब गुजरात के अंदर भी करके दिखाएंगे।

70 से 80 फीसद बिल फर्जी होते हैं, हम ऐसी व्यवस्था कर देंगे कि फर्जी बिल आना ही बंद हो जाएगा- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हमारे पास बहुत लोग आए। लोग बिजली का अपना बिल लेकर आते हैं। उनका छोटा सा घर है, उसमें एक पंखा, एक टीवी और कुछ बल्ब है। उसका 50 हजार से 70 हजार का बिल आ गया। वो बिल गलत है। उसे जब लोग ठीक कराने जाते हैं, तो वहां पर बाबू उनसे कहता है कि मुझे पांच हजार रुपए दे दो, मैं ठीक कर दूंगा। पहले झूठा बिल भेजते हैं और फिर बिल कम कराने के पैसे लेते हैं। अगर सभी पुराने बिजली के बिलों को ठीक करना चालू कर दें, तो इनको ठीक करने में पता नहीं कितने साल लग जाएंगे। अगर मैंने आपकी 300 यूनिट बिजली फ्री कर दी, तब भी आपको फायदा नहीं होगा, अगर आपका पिछला 50 हजार रुपए का बिल आया होगा तो। फिर आप बिल ठीक कराने के लिए चक्कर ही काटते रहेंगे। इसलिए हमने तय किया है कि 31 दिसंबर 2021 से पहले के सारे घरेलु बिजली के बिल माफ कर दिए जाएंगे। यानि कि पुराना सारा बिल जीरो माना जाएगा। इससे सरकार के उपर कोई बोझ नहीं पड़ने वाला है। 70 से 80 फीसद बिल फर्जी होते हैं। अब ऐसी व्यवस्था कर देंगे कि फर्जी बिल आना बंद हो जाएगा। अब आपके जीरो बिल आएंगे या जो लोग 300 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करेंगे, उनके बिल आएंगे। पुराने सारे बिल माफ हो जाएंगे, आदमी चैन की सांस लेगा और राहत महसूस करेगा। उसको बिजली के दफ्तरों के चक्कर काटने खत्म हो जाएंगे। बहुत सारे लोग हैं, जिनके फर्जी बिल आते हैं। वो बिल नहीं जमा कर पाते हैं, तो उनके कनेक्शन काट दिए जाते हैं। ऐसे लोगों के बिजली के कनेक्शन लग जाएंगे। बिजली के मुद्दे पर यह तीन गारंटी दे रहा हूं। पहला, 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। दूसरा, 24 घंटे बिजली देंगे और तीसरा, 31 दिसंबर 2021 तक के सारे पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे। मुझे पूरा यकीन है कि गुजरात के अंदर न केवल आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, बल्कि दिल्ली और पंजाब की तरह भारी बहुमत से ‘‘आप’’ की सरकार बनेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता को बिजली की गारंटी देने के बाद कई ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात की जनता के लिए आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी। सरकार बनते ही 3 महीने के भीतर हर परिवार को 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ़्त देंगे। सभी गांव और शहरों में 24 घंटे बिजली मिलेगी। 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने बकाया बिल माफ़।’’ उन्होंने दूसरा ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात में दो महीने का बिजली बिल आता है। 300 यूनिट प्रति माह के हिसाब से दो महीने के बिल में 600 यूनिट फ्री मिलेगा।’’ ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट कर कहा, ‘‘जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते। अपने दोस्तों और मंत्रियों को देने से होते हैं। श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था। अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसके उसे ना भगाती। जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है। दोस्तों को फ्री रेवड़ी पाप।’’

—————–

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

by Ranjit Singh
November 15, 2026
0

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਦੁਪਹਿਰ 12 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ...

Most Popular

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਇਕ ਹਜ਼ਾਰ ਹੋਰ ‘ਪੇਂਡੂ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਇਕ ਹਜ਼ਾਰ ਹੋਰ ‘ਪੇਂਡੂ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

by Ankit
4 days ago
0

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਇਕ ਹਜ਼ਾਰ ਹੋਰ ‘ਪੇਂਡੂ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ • ਪੰਜਾਬ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA