केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में “इंडिया गठबंधन का बडा ऐलान
दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी महारैली
आज पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया-गोपाल राय
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर इंडिया गठबंधन ने आज प्रैस कॉफ्रैस कर बडा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ “देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा” के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उक्त घोषणा की गई है। इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (‘इंडिया’) के घटक ‘आप’ और कांग्रेस ने यहां एक प्रेस वार्ता में रैली का ऐलान किया। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि आज पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लोगों को चलने की आजादी नहीं दी जा रही है। इसके खिलाफ आवाज उठाया जाएगा
आप की दिल्ली ईकाई के संयोजक राय ने कहा, “ देश में जो हो रहा है उसके खिलाफ हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। इस रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा।” राय ने कहा, “लोकतंत्र और देश खतरे में है। देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल सभी दल यह महारैली करेंगे।