
केंद्र सरकार 10 दिनों के भीतर आरडीएफ का पैसा रिलीज करे, नहीं तो हम करेंगे सुप्रीम कोर्ट का रुख: वित्तमंत्री हरपाल चीमा
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अब केंंद्र से आर पार के मूड मे है और वही पंजाब विधानसभा सत्र के बाद वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा केंद्र सरकार 1 जुलाई तक आरडीएफ के पैसा रिलीज नहीं करती तो हम सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। वहीं मंत्री मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लोग केंद्र से भीख नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे है। 3622 करोड़ हमारा आरडीएफ फंडों का केंद्र के पास रुका हुआ है। हमे उम्मीद है आरडीएफ फंडों को विधानसभा में जो प्रस्ताव पास किया है उसपर केंद्र सरकार गौर करेगी।





















