
जैतो,2 फरवरी (रघुनंदन पराशर)सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के वित्त पोषण पैटर्न को संशोधित किया है और इस योजना के लिए केंद्र और राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों (उत्तर पूर्वी राज्यों के मामले में 90 फीसदी) के बीच 60:40 के बंटवारे के अनुपात को अपनाया है। प्रत्येक वर्ष 5 फीसदी वार्षिक वृद्धि के साथ 3 साल की अवधि 2017-18 से 2019-20 के लिए है।
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि योजना के तहत छात्रों को प्रदान की जाने वाली कुल वार्षिक सहायता पाठ्यक्रम की पूरी गैर-वापसी योग्य ट्यूशन फीस और पाठ्यक्रम समूह के लिए निर्धारित दरों के अनुसार शैक्षणिक भत्ता होगी।
संशोधित योजना का उद्देश्य राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा चिन्हित किए जाने वाले सबसे गरीब एस.सी.परिवारों पर प्रभाव पैदा करना है।
2021-22 से शुरू, इस योजना में केंद्रीय हिस्सा सीधे डी.बी.टी .मोड पर छात्रों के बैंक खातों में जारी किया जाएगा, जो धोखाधड़ी को कम करेगा। यह योजना समय पर वितरण, व्यापक जवाबदेही, सतत निगरानी और पूर्ण पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित है और इसे धन के दुरुपयोग के किसी भी अवसर को समाप्त करने वाले मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों के साथ एक ऑनलाइन मंच के माध्यम से चलाया जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकारों / संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड, स्कूल समितियों, अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठकों में चर्चा और अन्य सार्वजनिक जागरूकता उपायों के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जो दुरुपयोग को भी रोकेगा।






















