केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए पी.एम. ई-विद्या चैनलों की श्रृंखला में पंजाब को मिले इतने चैनल
इन चैनलों का पंजाब में होगा बिल्कुल मुफ्त प्रसारण
विशेषज्ञों को एस.सी.आई. आर.टी. कार्यालय में दी गई ट्रेनिंग
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए पी.एम. ई-विद्या चैनलों की श्रृंखला में पंजाब को 5 चैनल मिले हैं। प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को सभी विषय डिजिटल मोड में पढ़ाई करवाने के लिए मिले है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के विभिन्न जिलों के 5 कंप्यूटर शिक्षकों को इन चैनलों के कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया है।
चैनल नंबर 2 (9वीं और 10वीं कक्षा के लिए) के कोऑर्डिनेटर और फतेहगढ़ साहिब जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमलोह के डी.एम. कम्प्यूटर साइंस मनिंदर सिंह ने बताया कि इन चैनलों का पंजाब में बिल्कुल मुफ्त प्रसारण होगा। ये चैनल 24 घंटे चलेंगे जिसमें अलग-अलग क्लास के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट दिए गए हैं।
फतेहगढ़ साहिब के अमलोह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कंप्यूटर साइंस डी.एम. मनिंदर सिंह को चैनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। चैनल नंबर 3 – छठी और आठवीं क्लास के लिए 3 घंटे का स्लॉट होगा। होशियारपुर के डी.एम. कम्प्यूटर इंद्रपाल सिंह कोऑर्डिनेटर होंगे। चैनल चार प्राइमरी के लिए एक घंटे का स्लॉट होगा। सहायक कोऑर्डिनटेर रागिनी कोऑर्डिनटेर होंगी। चैनल नंबर 5 टीचर ट्रेनिंग, वोकेशनल एन.एस.क्यू.एफ. और स्पेशल लेक्चरर के लिए होगा। जे.इ. सिमरजीत सिंह बराड़ कोऑर्डिनटेर होंगे।