
केंद्र ने पंजाब सरकार को दिया बडा झटका
केंद्र ने लोन सीमा में कीभारी कटौती, अब सलाना इतना ही लोन मिल पाएगा
चंडीगढ़,3 जून (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्र्टी सरकार को केंद्र की भाजपा सरकार ने आज बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पंजाब सरकार की उधार लेने की सीमा में 18,000 करोड़ रुपए की कमी की है। पंजाब को दिए जाने वाले लोन में 18 हजार करोड़ रूपए की भारी कटौती की गई है। अब सलाना 21 हजार करोड़ का लोन ही पंजाब सरकार को मिल पाएगा। पहले सलाना 39 हजार करोड़ की लोन सीमा थी। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है कि केंद्र सरकार ने पंजाब की लोन सीमा कम क्यों कर दी है? क्या कारण रहा है?
इधर, इस पूरे मामले को लेकर अब तक पंजाब के सीएम भगवंत मान का भी कोई बयान सामने नहीं आया है। मामले पर सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया देखने लायक होगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि पंजाब ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी है। केंद्र सरकार को डर है कि अब पंजाब सरकार को मिलने वाला राज्य पेंशन फंड और विकास अथारिटी के तहत मिलने वाला सालाना 3000 करोड़ रुपए का फंड भी मिलना बंद हो जाएगा।























