
केंद्र की मोदी सरकार ने रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर दिया बहनों का बडा तोहफा
पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिया एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम करने का निर्णय
रक्षाबंधन का त्योहार हमारे परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन है: पीएम मोदी
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) केंद्र की मोदी सरकार ने रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर बहनों का बडा तोहफा देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में सभी लोगों के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम करने का निर्णय किया गया। इसके अलावा सरकार उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन भी देगी। पीएम मोदी ने कैबिनेट के इस फैसले पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने कहा गैस के दाम कम होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलितें बढ़ेंगी और उनका जीवन आसान होगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘”रक्षाबंधन का त्योहार हमारे परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन है। गैस के दाम कम होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियतें बढ़ेंगी और उनका जीवन आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, यही मेरी ईश्वर से कामना है।’























