
बिंग ब्रेकिंग न्यूज
केंद्र की मोदी सरकार की बडी कार्रवाई
देश के इतने यू-टयूब चैनल्स को बंद करने का आदेश
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्व वार्ता)केंद्र की मोदी सरकार ने बडी कार्रवाई करते हुए अफवाह-झूठ और भडक़ाऊ जानकारी देने वाल यू-टयूब चैनल्स पर पर कडा डंडा चलाया है। इस बार फिर यू-टयूब पर 16 चैनलों को भारत में बंद करने का आदेश दिया है। खुफिया एजेंसियों और सूचना-प्रसारण मंत्रालय की एक विशेष जांच के बाद इन 16 यू-टयूब चैनल्स पर यह कार्रवाई की गई है। ये यू-टयू चैनल्स भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने, दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भडक़ाने, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने का काम कर रहे थे।























