
केंद्र की अग्निपथ स्कीम को लेकर अब पंजाब मे भी युवा उतरे सडक़ो पर
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ से पूरे देश मे प्रदर्शन उग्र होते जा रहे है अब पंजाब मे अग्निपथ योजना के विरोध की आग पंजाब में भी पहुंच गई है। संगरूर में आज युवा हाथ में तिरंगा लेकर सडक़ों पर उतर आए। युवाओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि तुरंत इस फैसले को वापस लें। ऐसा न हुआ तो फिर दिल्ली जाकर पक्का मोर्चा लगा देंगे।























