
केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज आ रहे है पंजाब दौरे पर
देगे पंजाबवासियों को 1553 करोड़ की सौगात
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता) केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज पंजाब दौरे पर आ रहे है गडकरी फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग को फोरलेन बनाने का शिलान्यास करेंगे। समारोह से पहले होशियारपुर के दशहरा ग्राउंड में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि 10 जनवरी बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होशियारपुर आ रहे हैं। वह 1553 करोड़ रुपये से बनने वाले होशियारपुर-फगवाड़ा फोरलेन और फगवाड़ा व ऊना रोड होशियारपुर के नए बाईपास का शिलान्यास करेंगे।
केंद्रीय मंत्री दशहरा ग्राउंड में लोगों को संबोधित कर कई नए प्रोजेक्टों की घोषणा भी करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर-फगवाड़ा सडक़ फोरलेन होने से होशियारपुर के विकास को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा और लुधियाना से आने वाले अब बाईपास से सीधा होशियारपुर जा सकेंगे। इससे ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान होगा। उन्होंने फगवाड़ा के सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से 10 जनवरी को सुबह 10 बजे जनता की रसोई हरगोबिंद नगर पहुंचने की अपील की।
मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि इसके साथ ही गडकरी होशियारपुर में स्थित दशहरा ग्राउंड में दोपहर 12 बजे लोगों को संबोधित कर कई नये प्रोजेक्टों की घोषणा भी करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। इस रैली में लोकसभा हल्का होशियारपुर से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। मंत्री सोमप्रकाश ने बताया कि जो काम केंद्र सरकार ने दस वर्ष में करके दिखा दिए जैसे कि फ्लाइओवर मैन के नाम से मशहूर मंत्री गडकरी ने नेशनल हाइवे का अभूतपूर्व विकास किया, वो काम कांग्रेस सरकार 60 वर्षों में भी नहीं कर सकी।





















