
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर आ रहे है हरियाणा दौरे पर
पंचकूला के लिए हुआ यह बड़ा ऐलान
चंडीगढ़, 21 अक्तूबर (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं।
सीएम मनोहर लाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए खुद यह जानकारी दी है। इस बात की जानकारी सीएम मनोहर लाल ने दी उन्होने कहा गृह मंत्री अमित शाह 2 नवंबर को हरियाणा आएंगे। वह हरियाणा सरकार द्वारा करनाल जिले में आयोजित अंत्योदय सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम के अनुसार, इस सम्मेलन में आयुष्मान भारत, पेंशन स्कीम व अन्य सुविधाओं से जुड़े लाभार्थियों को बुलाया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा इन विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
सीएम मनोहर लाल ने ऐलान किया कि, शूटिंग में खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा जिला झज्जर के गांव निमाना तथा पंचकूला के सेक्टर-32 में शूटिंग रेंज स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, यमुनानगर के तेजली स्टेडियम और फरीदाबाद के डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 2 तीरंदाजी केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो खेल राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल नहीं हैं, ऐसे खेलों की अन्य एसोसिएशन को भी इनाम के दायरे में लाया जाएगा।





















