
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली मे सीएम चन्नी पर किये तीखे हमले
कहा एक बार दें हमें मौका
चंडीगढ़ 13 फरवरी (विश्ववार्ता) आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने लुधियाना में एक रैली को संबोधित किया और चन्नी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सुरक्षित रह सकता है क्या? इस दौरान अमित शाह ने वादा किया कि पंजाब में सरकार बनने पर हम राज्य के चार शहरों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय स्थापित करेंगे।






















