
कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ आज चार्जशीट फाइल कर सकती है दिल्ली पुलिस
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता): भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज मामले में दिल्ली पुलिस आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सात जून को ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात की थी। साथ ही प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को आश्वासन दिया था कि मामले में 15 जून तक आरोपपत्र दाखिल हो जाएगा। इस आश्वासन के बद पहलवानों ने अपना प्रदर्शन रोक दिया था





















