सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी – भगवंत मान
किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – भगवंत मान
पंजाब की अमन-शांति भंग करने की कोशिश अब सफल नहीं होने वाली – भगवंत मान
किसी भी कीमत पर हम पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे – भगवंत मान
चंडीगढ़\होशियारपुर, 12 मार्च(विश्व वार्ता)पंजाब के होशियारपुर जिले में गायों की संदिग्ध मौत मामले की भगवंत मान ने सख्त निंदा की और पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों का पता लगाने और सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को पार्टी मुख्यालय से जारी अपने बयान में मान ने कहा कि हम पंजाब की अमन-शांति और भाईचारा किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे। समाज विरोधी ताकतों की पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश अब सफल नहीं होने वाली है। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर हम पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे। राज्य की अमन-शांति और भाईचारा बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की जाएगी। इस मामले के सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी।






















