
काम की खबर पढे
किसी नोट पर रंग या पेन से कुछ लिखा हो तो ऐसे नोट बैंकों में जमा किए जाये: डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी
कहा 50 पैसे से लेकर 10 रूपये के सिक्के पूरे देश में वैध मुद्रा के रूप में प्रचलन म
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने भारतीय रिजर्व बैंक के लोक सूचना अधिकारी सुमन राय ने बताया गया है कि यदि किसी नोट पर रंग, इंक या पेन से कुछ लिखा हो तो ऐसे नोट भी बैंकों में जमा किए जा सकते हैं। साथ ही कटे-फटे एवं अपूर्ण नोट भी भारतीय बैंक नोट वापसी नियमावली 2009 एवं संशोधित नियमावली 2018 द्वारा बैंकों में स्वीकार किए जाएंगे।
50 पैसे से लेकर 10 रुपये तक के सभी सिक्के पूरे देश में वैध मुद्रा के रूप में प्रचलन में हैं। सिक्कों को बैंकों में जमा कराने की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इसके अलावा नोट पर भी कुछ लिखा होने, स्याही या रंग लगे होने पर लेने से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे नोट को बैंक में भी बदला जा सकता है। यह जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के तहत आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की ओर से पूछे गए सवाल के तहत वित्त मंत्रालय भारत सरकार ने दी है।






















