
किसान संसद की निंदा करने वाले भाजपाई खुद समानांतर सत्र चलाने मे मशगूल : बीबा राजविंदर कौर राजू
· आप सरकार बहानेवाजी से लोगों का ध्यान भटकाने मे माहिर : महिला किसान यूनियन
चंडीगढ़ 27 सितंबर ( ) संयुक्त किसान मोर्चे से संबंधित महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबा राजविंदर कौर राजू ने पंजाब विधानसभा के चल रहे विशेष सत्र के समानांतर भारतीय जनता पार्टी की और से जनता का इजलास आयोजित करने को हास्यास्पद और द्वैत नीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि पिछले साल जुलाई में जंतर मंतर दिल्ली मे किसान संसद चला रहे किसानों को इसी भगवा दल के तमाम बड़े नेता खरीदे हुए और भटके हुए लोग बताकर बदनाम करते थे।
यहां जारी एक बयान में बीबा राजविंदर कौर राजू ने कहा कि दोहरे चरित्र वाली इस भगवा पार्टी के निर्लज्ज नेता और भाजपा के नए सजे हुए सदस्य आज किस मुंह से जनसभा कर रहे हैं, जबकि इस पार्टी के केंद्रीय नेताओं और पंजाब के नेताओं ने हमेशा पंजाब की और किसानी मांगों की अनदेखी कर लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।
महिला किसान नेता ने कहा कि उनकी यूनियन किसी भी तरह से आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और खर्च करने के पक्ष में नहीं है, जबकि पंजाब में पिछले दिनों में भारी बारिश और तूफान के कारण पकी हुई फसलें धान और खड़ी सब्जियों सहित बहुत नुकसान हुआ है, जिसके बारे में परिवर्तन लाने के वादे करने वाली अनुभवहीन पार्टी के नेता किसानों को कोई मुआवजा देने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए छह महीने के भीतर विश्वास मत लाने मे मशगूल हैं।





















