
किसान यूनियन की पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा
सीएम आवास संगरूर के सामने अनिश्चितकालीन मार्च निकालने की जोरदार तैयारी
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सूत्रो के हवाले से आ रही है कि किसान यूनियन की आज पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ बैठक बेनतीजा रही है। वही पता चला है कि 9 अक्टूबर को सीएम आवास के घेराव की कॉल वापिस नहीं ली गई। वही अब भारतीय किसान यूनियन के द्वारा 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास संगरूर के सामने अनिश्चितकालीन मार्च निकालने की जोरदार तैयारी की जा रही है।
जानकारी के लिए बतां दे कि किसान संघ नेता के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा था कि गांव-गांव में इस मार्च की बैठक, रैलियां, कॉर्नर प्ले, ढोल मार्च और जागो मार्च का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा था कि प्रमुख मांगों में गुलाबी सुंडी व कृत्रिम कीटनाशकों से या ओलावृष्टि से कई जिलों में नष्ट हुए नरमे व अन्य फसलों सहित नुकसान हुए घरों का पूरा मुआवजा किसानों और खेत मजदूरों को तत्काल वितरित करना शामिल है।






















