
किसान एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में
चंडीगढ़ मे 18 किसान संगठनों की बैठक शुरू
चंडीगढ, 11 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ मे 18 किसान संगठनों के नेता आज चंडीगढ़ में इकट्ठे हुए है। उत्तर भारत के किसान एक बार दोबारा बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। आंदोलन कब शुरू करना है और कैसे केंद्र व राज्य सरकार को घेरा जाएगा, इस पर विचार करने के लिए 18 किसान संगठनों के नेताओं ने चंडीगढ़ में बैठक शुरू कर दी है। दोपहर बाद किसान अपनी मांगों को रणनीति के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
किसान नेता न्यूनतम मूल्य को लेकर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं किसान नेताओं का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान जो उनसे वादे किए गए गए थे, वो अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं. इसके अलावा किसानों की राज्यों सरकारों से भी कुछ मांगें हैं, जिस पर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी जा सकती है।























