
किसान आंदोलन 2.0 आज 16वें दिन भी जारी
दिल्ली मार्च पर आज होगा फैसला- शंभू बॉर्डर पर संगठन करेंगे बैठक
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्ववार्ता)- आज बुधवार को किसान आंदोलन का 16वां दिन है। आज किसान 29 फरवरी को दिल्ली की ओर कूच करने का फैसला लेंगे. इसके लिए शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसान संगठनों की बैठक होगी. इससे पहले मंगलवार को भी किसान नेताओं ने अपने-अपने संगठनों के साथ बैठक की. अब उनकी संयुक्त बैठक होगी. आंदोलन में शामिल एक और किसान की मंगलवार को मौत हो गई. इसके साथ ही आंदोलन में मरने वालों की संख्या अब 8 हो गई है. इसके साथ ही आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला में इंटरनेट बंद करने का ऐलान किया है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सरवन पंधेर और जगजीत दल्लेवाल ने कहा है कि दोनों मंचों की संयुक्त बैठक होगी. इसके बाद आंदोलन में शामिल होने की इच्छा जताने वाले संगठनों से भी बातचीत की जाएगी। विस्तृत रणनीति बनाकर 29 फरवरी को आगे की घोषणा की जायेगी।





















