किसान आंदोलन के बीच आज फिर आई दुखदाई खबर सामने
एक और किसान की मौत, अब तक इतने किसानो की जा चुकी है जान
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में एक और किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान की पहचान दया सिंह (71 साल) निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। दया सिंह पिछले करीब एक सप्ताह से शंभू बार्डर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हो गई है। 2024 भारतीय किसानों का विरोध प्रदर्शन 13 फरवरी 2024 को पंजाब और हरियाणा के उत्तरी राज्यों में किसानों द्वारा शुरू किए गए निरंतर विरोध प्रदर्शन और सडक़ अवरोधों का दूसरा दौर जारी है। विरोध प्रदर्शन के प्राथमिक अनुरोधों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी आश्वासन हासिल करना शामिल है।
किसान जत्थेबंदियों ने किसान की मौत पर शोक जताते सरकार से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। दया सिंह फौज से रिटायर हुए थे। उनके पास करीब 10 बीघा जमीन थी, जिस पर वह अपने दो बेटों के साथ खेतीबाड़ी करते थे। गौरतलब है कि इससे पहले किसानी आंदोलन 2.0 में 9 किसानों की मौत हो चुकी है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि सरकार गलत प्रचार कर रही है कि बॉर्डरों पर भीड़ कम हो गई है। जबकि बॉर्डरों पर किसान लगातार जुट रहे हैं। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ेगी। उन्होंने फिर साफ किया कि बॉर्डरों पर आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की जायज मांगों का हल नहीं किया जाता है।